meerut news : temple of Ramlala will be built in Ayodhya : Siddharth Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:43 pm
Location
Advertisement

अयोध्या में नहीं तो क्या इराक में बनाया जाएगा रामलला का मंदिर : सिद्धार्थ सिंह

khaskhabar.com : रविवार, 05 अगस्त 2018 2:41 PM (IST)
अयोध्या में नहीं तो क्या इराक में बनाया जाएगा रामलला का मंदिर : सिद्धार्थ सिंह
मेरठ। भगवान राम का मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में संपन्न होगा। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। अगर राम मंदिर अयोध्या में नहीं बना तो क्या इराक में बनेगा।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह ने यह बात यहां मोदीपुरम में प्रकाशवती जीवन सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित 17वें विशाल शिव कावड़ सेवा शिविर और भंडारे के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को सरकार ने गंभीरता से लिया है। कावड़ यात्रा को कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसी सुविधाएं दिलाने के लिए केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कावड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।
मंत्री ने कहा कि वे भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं समाज में जहर घोलने वाले देश की कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को सद्बुद्धि दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जनता 350 से अधिक सीटों पर भाजपा को विजय दिलाकर फिर मोदी को प्रधान सेवक चुनौगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement