Meditation and prayer help to develop: SINGH-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:46 pm
Location
Advertisement

ध्यान एवं प्रार्थना विकास में सहायक: शांडिल

khaskhabar.com : रविवार, 26 फ़रवरी 2017 6:12 PM (IST)
ध्यान एवं प्रार्थना विकास में सहायक: शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि ध्यान एवं प्रार्थना के माध्यम से मनुष्य आत्मिक एवं भौतिक विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। डॉ. शांडिल आज यहां संत निरंकारी सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। शांडिल ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ध्यान एवं योग में गहन शोध किया गया है तथा इन परिष्कृत साधनाओं की जानकारी विश्व तक पंहुचाने में भारतीय मनीषियों का अतुल्य योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ के जीवन में ध्यान एवं प्रार्थना सभी के लिए आवश्यक हैं। प्रार्थना वातावरण को शुद्ध रखती है तथा उचित वातावरण में आचार-विचार एवं व्यवहार के सकारात्मक परिवर्तन से देश एवं प्रदेश के विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भौतिकतावादी सोच के कुछ दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रार्थना एवं ध्यान विशेषकर युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने में सहायक है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मिशन की सराहना करते हुए आशा जताई कि भ्विष्य में भी मिश्न समाज हित के कार्य करता रहेगा। मिशन के रामलाल बहल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कांग्रेस व्यापार मण्डल सोलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र बहल, ग्राम पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, शहरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सावित्री सांख्यान, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष जतिन साहनी, व्यापार मण्डल सोलन के सुशील चौधरी, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, निरंकारी मण्डल सोलन के संचालक धर्मदास, शोभित बहल, तहसीलदार सोलन उत्तम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु इस अवसर पर उपसिथत थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement