MEA spokesperson Raveesh Kumar tell important points of the ICJ verdict on the Kulbhushan Jadhav case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:50 pm
Location
Advertisement

कुलभूषण जाधव केस : ‘हर बिंदू पर भारत के पक्ष में फैसला, पाक बोल रहा झूठ’

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 जुलाई 2019 6:25 PM (IST)
कुलभूषण जाधव केस : ‘हर बिंदू पर भारत के पक्ष में फैसला, पाक बोल रहा झूठ’
नई दिल्ली। हेग (नीदरलैंड) स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने दो वर्ष से अधिक चली सुनवाई के बाद बुधवार को पूर्व नौसेना ऑफिसर कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) की सजा पर रोक लगाने के साथ ही पाकिस्तान को काउंसलर उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। भारत इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय गया था। भारत ने वियना संधि और अन्य अंतरराष्ट्रीय संधियों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सजा सुनाए जाने तक कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इस बीच आईसीजे के फैसले को पाकिस्तान अपनी जीत बता रहा है।

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कोर्ट का फैसला 42 पेज का है। यदि पाकिस्तान में पूरे 42 पेज पढऩे का धैर्य नहीं है तो वह 7 पन्नों का प्रेस रिलीज ही पढ़ ले। इसमें हर बिंदु पर फैसला भारत के पक्ष में है। पाकिस्तान की अपनी मजबूरियां हैं, जिस कारण वह अपने नागरिकों से झूठ बोल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement