ईस्टरब्रुक ने कर्मचारियों को एक ईमेल लिखते हुए स्वीकार किया कि
उन्होंने एक कर्मचारी के साथ संबंध बनाकर गलती की। साथ ही ईमेल में
उन्होंने यह भी लिखा कि वे बोर्ड से सहमत हैं। इतना ही नहीं, ईस्टरब्रुक ने
यह भी कहा कि केम्पकिन्स्की सीईओ के पद के लिए उपयुक्त हैं। निदेशक को भी
केम्पकिन्स्की पर भरोसा है।
आपको बताते जाए कि ईस्टरब्रुक के
नेतृत्व में कंपनी को काफी फायदा हुआ है। 2015 के बाद कंपनी के स्टॉक करीब
दोगुने हुए हैं। ईस्टरब्रुक ने युनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड के बिजनेस स्कूल से
पढ़ाई की है और उनका पहले तलाक भी हो चुका है।