MCC Chagau defeated Urani team by 33 runs Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

एमसीसी चगांव ने उरनी की टीम को 33 रन से हराया

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 जून 2017 12:38 PM (IST)
एमसीसी चगांव ने उरनी की टीम को 33 रन से हराया
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं व स्थानिय लोगों को सफल आयोजन पर बधाई दी व युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किन्नौर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परन्तु जिस प्रकार की सुविधांए व खेल के मैदान जिले में होने चाहिए वैसी सुविधा व मैदान युवाओं को नहीं मिल पा रहे हैं। जिस वजह से युवा अपने खेल को नहीं निखार पा रहे हैं। फिर भी युवा अपनी कोशिशों से जिस प्रकार आगे बढ़ रहे हैं वह सराहनीय है।

इस मौके पर उनके साथ प्रधान ग्राम पंचायत उरनी गीता ज्ञानी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील नेगी, महामंत्री प्रवीण मोयान, सचिव भूपेन्द्र नेगी, पूर्व मंडलाध्यक्ष निचार निहाल चारस, भाजपा किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष सीता राम नेगी, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पदम सिंह नेगी व रामानन्द नेगी, संजय नेगी मंडल महामंत्री, रूप नारायण एसटी मोर्चा कल्पा मंडलाध्यक्ष, आईटी सैल संयोजक वीआर नेगी, ज्ञावा पालदेन, पंकज व भारत भूषण भी मौजूद थे। इस अवसर पर वेद प्रकाश नेगी, राजकुमार, सनम ज्ञाछो, सुंदर नेगी, राजेश, दिनेश, मंजीत व लाखन सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement