Mazdoor commits suicide in Jharkhand with 2 minor sons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:02 am
Location
Advertisement

झारखंड में मजदूर ने 2 नाबालिग बेटों के साथ की आत्महत्या

khaskhabar.com : बुधवार, 09 सितम्बर 2020 9:14 PM (IST)
झारखंड में मजदूर ने 2 नाबालिग बेटों के साथ की आत्महत्या
रांची । रांची के एक गांव में 28 वर्षीय एक मजदूर ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ कुएं में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना रांची जिले के ओरमांझी ब्लॉक के कुचू गांव में हुआ। शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस को लगता है कि यह मामला आत्महत्या का है।

सत्येंद्र महतो की पत्नी रेखा देवी सोमवार को झगड़ने के बाद अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद सत्येंद्र महतो अपने बेटे ऋत्विक (4 साल) और नीलेश कुमार (2 साल) के साथ कुएं में कूद गया, परिवार के सदस्यों ने सत्येंद्र महतो और उनके बच्चों को मंगलवार से नहीं देखा था।

पुलिस ने कहा कि सत्येंद्र को जुए की लत थी। वह हमेशा अपनी पत्नी से मारपीट करता था और मायके वालों से पैसे मंगवाने का दबाव देता था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement