Mayor took blessings from Vyas Peeth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यास पीठ से मेयर ने लिया आशीर्वाद

khaskhabar.com: सोमवार, 04 नवम्बर 2024 10:18 PM (IST)
व्यास पीठ से मेयर ने लिया आशीर्वाद
चंडीगढ़। उत्तराखंड कुमाऊं कीर्तन मंडली द्वारा विश्वकर्मा मंदिर धनास में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ में सुशोभित आचार्य मोहन मिश्रा जी महाराज ने भागवत कथा के अवतरण के बारे में बताया कि वेदव्यास जी द्वारा भागवत कथा की रचना बद्रीनाथ में की गयी थी। उन्होंने कुंती का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान की प्राप्ति दुःख में ही संभव है क्योंकि सुख में तो उनको सब भूल जाते हैं । व्यास जी द्वारा राजा परीक्षित संवाद कहते हुए कलीकाल के अवतरण की कथा भी सुनाई गई । भागवत कमेटी के प्रधान एडवोकेट जगदीश शर्मा ने बताया आज के मुख्य मेहमान चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप सिंह ने भी कथा में पहुंचकर कथा का ज्ञान रस प्राप्त किया । हरीश ढोंडियाल भवान सिंह बिष्ट, साहिल गिरी, कुंदन सिंह कैरायत, कृपाल चंद्र द्वारा मेयर को फूल माला पहनकर साल भेंट की गई व व्यास पीठ से आशीर्वाद दिलाया गया । प्रधान जगदीश शर्मा ने बताया कि कथा का प्रसाद वितरण होने से पहले उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा में हुए भीषण बस दुर्घटना में मारे गए करीब 36 सवारीयों के आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मौन व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की उन्होंने बताया कि गढ़वाल के नैनी डांग ब्लॉक से सवारी भरी बस जब कुमाऊं के सलट तहसील के करीब पहुंची तो अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को हल्द्वानी और रामनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । कीर्तन मंडली की महिलाओं द्वारा आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement