Mayawati sought the resignation of Akhilesh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा दंगा : मायावती ने मांगा अखिलेश यादव से इस्तीफा

khaskhabar.com:
मथुरा दंगा : मायावती ने मांगा अखिलेश यादव से इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मथुरा की घटना को चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस्तीफा देने की मांग की है। मायावती ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस मामले की मण्डलायुक्त से जांच कराना मामले की लीपापोती करना है। इसकी समयबद्ध न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने धर्म की नगरी मथुरा में हुये ख़ूनी संघर्ष में पुलिस अफसरों सहित अन्य लोगों की मृत्यु को चिन्ताजनक कहा और इस अप्रिय घटना के लिए राज्य सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की मृत्यु इस बात को साबित करती है कि सपा सरकार की लचर नीतियों के कारण कोई भी विभाग ख़ासकर पुलिस महकमे में लोग अपनी क़ानूनी जि़म्मेदारी निभाने में अपने आपको कितना ज़्यादा असहाय, असमर्थ और मजबूर महसूस कर रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement