mayawati address a huge rally in allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैली में जनसैलाब देख बोली मायावती, कहा-आज से मोदी की होगी नींद हराम

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:26 AM (IST)
रैली में जनसैलाब देख बोली मायावती, कहा-आज से मोदी की होगी नींद हराम
इलाहाबाद। इलाहाबाद के सोरांव स्थिति मेवालाल इंटर कॉलेज में आयोजित मायावती की रैली में कार्यकर्ता व समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ देख कर उत्साहित मायावती ने कहा कि आज यह भीड़ देखकर मोदी जी की भी नींद हराम हो जाएगी। मोदी जी कहते हैं कि उनकी रैली में जगह कम पड़ जाती है। आज वह यहां की रैली देखेंगे तो उनकी जुमलेबाजी खत्म हो जायेगी। मोदी जी को हेलीकॉप्टर घुमाकर यहां लाखों की उमड़ी भीड़ को देखना चाहिये। मेरी तो जहां तक नजर जाती है बस लोग ही नजर आ रहे हैं। ये संकेत है कि अबकी बार बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। 10 बजे से होता रहा इंतजार
मायावती की रैली में सुबह 10 बजे से ही भीड़ पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक रैली स्थल पर पैर रखने तक को जगह नही बची। पूरे मैदान में भीड़ उमड़ पड़ी। इलाहाबाद प्रतापगढ मार्ग पर दो किलोमीटर तक पैदल आ रहे लोगों से सड़क जाम हो गई। जबकि रैली स्थल पर जाने के लिये इलाहाबाद प्रतापगढ मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। कई किलोमीटर दूर से ही लोग पैदल चलकर रैली स्थल पर पहुंच रहे थे। जगह न मिलने पर सड़क पर ही लोग आंखे जमाये मायावती का इंतजार करते रहे।
3 बजे आया उड़नखटोला
मायावती का हैलीकॉप्टर जैसे ही आसमान में मंडराया लोग रैली स्थल की ओर दौड़ने लगे। खेतों में और मेड़ों पर युवक दौड़ते भागते मायावती को देखने पहुंचे। हालांकि सुबह से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में वापस लौटने व आने का क्रम भाषण तक जारी रहा।

[# EXCLUSIVE: ये कैसा राष्ट्रवाद है...परिवारवाद के आगे फेल है सभी...! ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement