Advertisement
20 लाख रुपये लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि बीते 26 नबम्बर की दोपहर को सिरसा निवासी अनुपम सिंगला का मुनीम अविनाश जब भारतीय स्टेट बैंक वाली गली से 20 लाख रुपये की राशि लेकर शहर की तरफ जा रहा था, तो मोटर साईकिल सवार युवकों ने मुनीम पर हमला कर उस से 20 लाख रुपये की राशि लूटकर मौके से फरार हो गये थे। इस संबंध मे अविनाश की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण सिंह ने लूट की इस वारदात को अति शीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा व थाना शहर सिरसा पुलिस की टीमों का गठन किया और पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुऐ घटना के मास्टर मांइड सुनील को काबू कर लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


