massive fire in baghdad hospital, 20 infants die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगदाद:अस्पताल में आग,24शिशुओं की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 4:59 PM (IST)
बगदाद:अस्पताल में आग,24शिशुओं की मौत
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम से कम 24 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बगदाद के यारमौक अस्पताल के प्रसूति विभाग में आग लगने के बाद एक ऑक्सीजन कैप्सूल में विस्फोट हो गया, परिणाम स्वरूप बच्चों की जलकर मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए कम से कम 11 शिशु अविकसित थे। अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम सात अन्य बच्चों तथा 29 महिलाओं को बचा लिया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement