Mass wedding Prevent wastage of money- Natthu Kushwaha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धन का अपव्यय रोकते हैं सामूहिक विवाह- नत्थू कुशवाहा

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:17 AM (IST)
धन का अपव्यय रोकते हैं सामूहिक विवाह- नत्थू कुशवाहा
झाँसी | मऊरानीपुर के गौरव गेस्ट हाउस में होने जा रहे कुशवाहा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में बातचीत करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी नत्थू कुशवाहा बुन्देलखण्ड प्रभारी रालोसपा ने बताया कि मऊरानीपुर की धरती पर 27 नवम्बर तारीख को होने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन निश्चित ही समाज में शादियों के नाम पर होने वाले अपव्यय को रोकने का काम करेगा। श्री कुशवाहा ने इस सम्बंध में आगे बताते हुए कहा कि वो स्वयं शिव परिवार लोक कल्याण संस्था जिसके वह केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं के द्वारा अब तक करीब 1200 से अधिक सर्वजातीय सामूहिक विवाह कराते चले आ रहे हैं। सामूहिक विवाह समाज में एक अच्छी प्रक्रिया है और हर उस गरीब की मंशा को पूरी करता है जिस गरीब की आंख में अपनी बेटी का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराने की चाहत होती है। श्री कुशवाहा ने आगे बताया कि उनका मिशन हर गरीब की आंख से आंसू पोछना है और मैं स्वयं गरीबी के कोख से उपजा हुआ हूं इसलिए झोपडिय़ों की पीड़ा को अच्छी तरह समझता हूं, क्योंकि मैने उस पीड़ा को भोगा है और देखा है। निश्चित रूप से मऊरानीपुर में होने जा रहा कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा और उन्होंने विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर समस्त आयोजक मण्डल का धन्यवाद दिया और इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने पर उन्होंने अत्यन्त हर्ष अनुभव किया।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement