Mass to disposal problems soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन समस्याओं का जल्द करे निस्तारण

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 9:29 PM (IST)
जन समस्याओं का जल्द करे निस्तारण
सिरोही। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, ईएसआई व संसदीय मामलात एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले के आबूरोड पंहुचे। यहां उन्होने आबूरोड पंचायत समिति के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप अधिकारी अपने आपको ढाले और जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके समधान की त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं का समाधान करने में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरते । उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि और अधिकारी एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि आम जन अपनी समस्याओं को लेकर यदि धरना या अन्य किसी प्रकार का प्रदर्शन करें , इससे पूर्व ही उनकी समस्याओं समाधान किया जाए ताकि इस तरह के स्थिति नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फिल्ड में जाकर कार्यो की समीक्षा करें और उनकी प्रगति की रिपोर्ट भी समय पर प्रेषित करें ताकि उच्च स्तर पर कार्यो की समीक्षा एवं प्रगति को दर्शाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यो में किसी प्रकार की ढिलाई न बरते एवं जन प्रतिनिधियों द्घारा बताई गई समस्याओं की तरफ विशेष ध्यान देकर उनके निस्तारण की कार्यवाही करें। प्रभारी सचिव कुलदीप राका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रभारी मंत्री द्घारा दिए गए निर्देशों की अक्षररू पालना सुनिश्चित करें तथा जन प्रतिनिधियों द्घारा जो भी समस्या रखी गई है, उनको गंभीरता से लेते हुए कार्य करें, अधिकारी अधिकाधिक फिल्ड विजिट कर क्षेत्रों में कार्य की प्रगति को बढाएं तथा 2 अटूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में विकास के प्रस्ताव लें एवं इसमें किसी प्रकार की कौताही नहीं बरते । अधिकारी समन्वय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करें और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति में तेजी लाए तथा सतत मॉनेटरिंग करें ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement