Advertisement
मरु महोत्सव - रोमांचक और मजेदार स्पर्धाओं ने बिखेरा जबर्दस्त आकर्षण

विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं ने बिखेरा आकर्षण-
डेडानसर मैदान में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आकर्षण का केन्द्र रही। इनमें ऊँट श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कंवरसिंह का श्रृंगारित ऊँट, द्वितीय स्थान पर शंभूसिंह एवं तृतीय स्थान पर खेतसिंह सोढ़ा का श्रृंगारित ऊँट रहा।
शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें कंवरलाल प्रथम, रमेशाराम द्वितीय एवं मनीष मीणा ने तृतीय स्थान पाया।
पणिहारी मटका रेस में स्थानीय एवं बाहर से आई पर्यटक महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। इसमें कुल 21 प्रतिभागियों में हुए मुकाबले में श्रीमती मुन्नी देवी प्रथम, श्रीमती पुष्पा द्वितीय एवं श्रीमती केसर कंवर तृतीय स्थान पर रही।
रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में स्थानीय एवं बाहरी सैलानियों के बीच हुए मुकाबले में 9-9 महिलाओं ने भाग लिया। तीन हिट में हुई स्पर्धा में सैलानी महिलाओं ने लगातार 2 हिट जीत कर विजय हासिल की। जबकि बाहरी सैलानियाें एवं स्थानीय पुरुषों के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में स्थानीय टीम ने लगातार दो राउण्ड में बढ़त पाकर विजय पायी।
खासा रोमांच जगाया बीएसएफ के कैमल टेटू शो -
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से प्रस्तुत कैमल टेटू शो का आयोजन दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। कंटीजेंटी श्रृंगारित ऊँटों के कारवे ने कैमल टेटू शो का शानदान प्रदर्शन किया। इस शो में विश्व के आठ अजूबे माउन्टन बैण्ड द्वारा राजस्थानी लोक गीतों की मधुर धुनों पर विभिन्न आकार-प्रकारों का दिग्दर्शन कराते हुए मनोहारी प्रदर्शन की झलक दिखायी।
सीमा सुरक्षा बल की एरोबेटिक टीम द्वारा शानदार पीटी का प्रदर्शन भी किया। मरु महोत्सव में पहली बार सीमा सुरक्षा प्रहरियों ने ऊँटों पर हथियारों को प्रदर्शन कर सीमाओं की सुरक्षा का जीवन्त संदेश मुखर किया।
सीमा सुरक्षा बल की ऑर्केस्ट्रा टीम के राजेन्द्र दमामी एवं उनकी टीम द्वारा ढोलक-हारमोनियम के साथ ही बजने वाले साजो सामान से ‘हम सीमा के प्रहरी हैं, फिदा इसपे हो जाएंगे, हे वतन! हमको तेरी कसम, तुझ से जहाँ तक लूटा जाएंगे’ देशभक्ति गीत पेश कर समूचे मैदान को देशभक्ति रस से सराबोर कर दिया।
लोग देखते ही रह गए एयर वारियर ड्रील-
महोत्सव के अन्तर्गत भारतीय वायुसेना के वायु योद्धा कवायद टोली द्वारा हैरतअंगेज एयर वारियर ड्रील का रोमांचक प्रदर्शन देखकर दर्शक अचंभित रह गए एवं पूरा मैदान उनके प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़़ाहट से गूंजता रहा। इस ड्रील का आदर्श वाक्य ‘ड्रील टू थ्रील’ है। टीम लीडर रवि कुमार एवं प्रियांशु दीक्षित के नेतृत्व में पलक झपकते ही हथियार की अदला-बदली का कौशल एवं समय के समन्वय को दर्शाता अनूठा प्रदर्शन किया वहीं दोनों तरफ की पंक्तियों की ओर से चल रहे हथियारों के बीच से गुजरने का साहसिक प्रदर्शन देश हर कोई वाह-वाह कर उठा।
कैमल पोलो मैच-
मैदान में कैमल पोलो एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल एवं कैमल पोलो एसोसिएशन जैसलमेर के मध्य रोमांचक कैमल पोलो मैच हुआ। इसमें ऊँटों पर बैठे खिलाड़ियों ने छह फीट लम्बी स्टीक के सहारे गेंद उछालते हुए पोलो खेला। इसमें सीमा सुरक्षा बल की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की।
कबड्डी मैच-
इस दौरान जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के तत्वावधान में पुलिस एवं जिला कबड्डी संघ केक बीच कबड्डी का मैच हुआ। इसमें जिला कबड्डी संघ की टीम 25-5 से विजेता रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


