martyr Gursewak dead body came to tarantara today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:24 am
Location
Advertisement

शहीद गुरसेवक को मंगेतर ने दी आखिरी विदाई

khaskhabar.com : सोमवार, 07 नवम्बर 2016 11:09 PM (IST)
शहीद गुरसेवक को मंगेतर ने दी आखिरी विदाई
तरणतारण। पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में शहीद हुए जवान गुरसेवक सिंह को सोमवार को उनके पैतृक गांव वराना लालपुर में अंतिम विदाई दी गई। गुरसेवक को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों गांववालों के साथ शहीद की मंगेतर भी पहुंची। उसका रो रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि चार दिन पहले गुरुसेवक से बात हुई थी। शादी को लेकर वह बहुत खुश थे। वे अपनी शादी की सारी खरीदारी कर चुके थे।

गुरसेवक की अगले साल फरवरी में शादी होने वाली थी। पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए पंजाब के गुरसेवक सिंह का शव उनके घर पहुंचा। गौरतलब है कि तरनतारन का बहादुर सैनिक गुरसेवक जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णाघाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात थे। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गुरसेवक शहीद हो गए। फरवरी में गुरसेवक की शादी होने वाली थी लेकिन अब तिरंगे में लिपटा गुरसेवक घर पहुंचा। घर में गुरसेवक की शादी की तैयारियां चल रही थी। तीन दिन पहले ही गुरसेवक की अपनी बहनों से फोन पर बात हुई थी। गुरसेवक के परिवार में उसके माता-पिता, भाई और दो बहनें हैं। गुरसेवक राखी पर घर आए थे। गुरसेवक के शहीद होने से गुरसेवक के गांव वराना लालपुर में गम का माहौल है।



यह भी पढ़े :अनारकली तो नहीं, यहां शराब को ही दीवार में चुनवाया

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement