Market broken before Jharkhand election results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड चुनाव के नतीजों से पहले टूटा बाजार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2019 11:51 AM (IST)
झारखंड चुनाव के नतीजों से पहले टूटा बाजार
मुंबई। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 133.28 अंकों की गिरावट के साथ 41,548.26 पर खुला, जबकि निफ्टी 36.35 अंकों की गिरावट के साथ 12,235.45 पर खुला। बंबई स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.25 बजे 37.06 अंकों की गिरावट के साथ 41,644.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,525.85 तक लुढ़का। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी तकरीबन सपाट 12,271.85 पर कारोबार कर रहा था। जबकि इससे पहले निफ्टी कारोबार के दौरान 12,229.30 तक फिसला। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज (सोमवार) मतगणना चल रही है और दोहपर तक चुनाव के परिणाम आने की संभावना है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement