Maritime Blockade Begins; Iranian Ships Approaching Will Be Destroyed: Trump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो कर देंगे तबाह : ट्रंप

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 9:22 PM (IST)
समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो कर देंगे तबाह : ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकाबंदी शुरू कर देने की जानकारी देते हुए ईरानी जहाज को तबाह करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा उसी "किल सिस्टम" का प्रयोग किया जाएगा जो ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है। सोमवार को एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने अपनी बात रखी। उन्होंने आक्रामक अंदाज जारी रखते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जानबूझकर 'फास्ट अटैक शिप' को निशाना नहीं बनाया। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दोहराया , "ईरान की नेवी समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह तबाह-बर्बाद हो चुकी है। हमने उसके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है।"
इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के पास भी आया, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा, उसी 'किल सिस्टम' का इस्तेमाल करके जो हम समुद्र में नावों पर 'ड्रग डीलरों' के खिलाफ करते हैं।
किल सिस्टम का खौफ दिखाते हुए कहा कि ये तेज और बेरहम हैं। दावा किया कि इनकी वजह से ही समुद्री रास्ते से अमेरिका आने वाले 98.2 फीसदी ड्रग्स पर पाबंदी लग गई!
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। यह फैसला सोमवार शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हो गया।
ट्रंप ने पिछली पोस्ट्स में ही कह दिया था कि फैसले के तहत जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को टोल देते हैं। जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, "इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement