Maoists firing in market,Naxalite pile, two jawans injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:43 am
Location
Advertisement

बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, नक्सली ढेर, दो जवान जख्मी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 5:23 PM (IST)
बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, नक्सली ढेर, दो जवान जख्मी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले के बासागुड़ा गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने दहशत फैलाने और पुलिस जवानों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी की। इसमें दो जवान घायल हो गए। इस दौरान जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया।

दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया कि बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

इसमें दो सहायक आरक्षक उमेश दुर्गम और शंकर पुनेम घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए हैलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है।

डांगी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement