Maoist carrying 1 lakh reward arrested in Bijapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली मंडल जोगा गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जुलाई 2017 3:39 PM (IST)
बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली मंडल जोगा गिरफ्तार
बीजापुर। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार सुबह आवापल्ली थाना क्षेत्र से दंडकारण्य किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मंडम जोगा पर एक लाख रुपये इनाम घोषित है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, ‘सोमवार सुबह केंद्रीय सुरक्षा बल के 168 बटालियन के जवान आवापल्ली थाने से गश्त करते हुए पुतकेल के जंगलों में पहुंचे, जहां घेराबंदी कर मंडम को गिरफ्तार किया गया। मंडम की तलाश काफी समय से थी, जिस पर थाना आवापल्ली के आसपास की कई बड़ी घटनाओं में होने शामिल होने का खुलासा हुआ है। माओवादी मंडम को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement