Manipal University gets A Plus naac Accreditation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मणिपाल यूनिवर्सिटी को मिला ए प्लस नैक एक्रेडिटेशन

khaskhabar.com: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 6:07 PM (IST)
मणिपाल यूनिवर्सिटी को मिला ए प्लस  नैक एक्रेडिटेशन
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर (एमयूजे) नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) से ‘ए प्लस‘ एक्रेडिटेशन प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है। इसके साथ ही एमयूजे देश में यह रेटिंग हासिल करने वाली दो प्राइवेट स्टेट यूनिवर्सिटीज में भी शामिल हो गई है। एमयूजे के प्रेसीडेंट, प्रो. जी. के. प्रभु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। प्रो. प्रभु ने आगे बताया कि एमयूजे ने एक्रेडिटेशन के लिए नैक की नवीन गाइडलाइन के तहत आवेदन किया था इसमें यूनिवर्सिटी ने 4 में से कुल 3.28 स्कोर प्राप्त किये। इसका मूल्यांकन दो भागों में विभाजित था। प्रथम भाग क्वांटेटिव था, जिसका 70 फीसदी वेटेज था और दूसरा भाग नैक पीयर टीम की विजिट थी, जिसका वेटेज 30 प्रतिशत था। इस एक्रेडिटेशन से यूनिवर्सिटी अब यूजीसी की अनुमति के बिना नए ऐकडेमिक कोर्स अथवा प्रोग्राम के अतिरिक्त डिपार्टमेंट अथवा सेंटर शुरू कर सकेगी, जो इसके मौजूदा शैक्षणिक फ्रैमवर्क का हिस्सा होंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी यूजीसी की अनुमति के बिना नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत स्किल कोर्स शुरू कर सकती है। एमयूजे अब स्वदेशी विद्यार्थियों की स्वीकृत संख्या के अतिरिक्त मेरिट के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत तक विदेशी छात्रों को भी प्रवेश दे सकेगी। इसी प्रकार एमयूजे ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग मोड पर कोर्स भी शुरू करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement