Manhunt as gunmen kill 4, injure 5 in Kansas City bar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:51 pm
Location
Advertisement

अमेरिका के केन्सस में नस्लभेदी मामला, बंदूकधारी ने की 4 लोगों की हत्या

khaskhabar.com : सोमवार, 07 अक्टूबर 2019 10:38 AM (IST)
अमेरिका के केन्सस में नस्लभेदी मामला, बंदूकधारी ने की 4 लोगों की हत्या
वाशिंगटन। अमेरिकी प्रांत केन्सस के केन्सस सिटी (Kansas City ) में एक बार में दो बंदूकधारियों ने चार लोगों की हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य को घायल कर दिया। दोनों बंदूकधारी फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, रविवार तड़के यह घटना टेन्थ स्ट्रीट और सेंट्रल एवेन्यू के पास टकीला केसी बार में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बार में पहले झगड़ा हुआ जिसके बाद संदिग्धों ने लौटकर गोलीबारी कर दी।
पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिनके बारे में उनका कहना है कि दोनों ने हैंडगन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की तस्वीरें जारी की है और उन्हें पहचानने में जनता की मदद मांगी है ।

एक बारटेंडर जोस वाल्डेज ने 'द केन्सस सिटी स्टार' को बताया कि उसने बंदूकधारियों में से एक को पहचान लिया क्योंकि पहले उन्होंने उसे उस शाम सर्व करने से मना कर दिया था क्योंकि उस शख्स को बार में परेशानी खड़ा करने वाला माना जाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement