Maney development Work are pending in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार के जाने के बाद शुरू कराए गए कामों को भूल गया प्रशासन

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 2:25 PM (IST)
सरकार के जाने के बाद शुरू कराए गए कामों को भूल गया प्रशासन
भरतपुर। सरकार की घोषणा की अनुपालना पर छाई धूल सरकार के भरतपुर आगमन की आहट पर छटी जरूर, लेकिन सरकार के जाने के बाद प्रशासन शुरू कराए गए कामों को भूल गया। सरकार की उपेक्षा का दंश न केवल आम आदमी को भुगतना पड रहा है। बल्कि जन जन आराध्य कृष्णजी भी उसकी उपेक्षा का शिकार हुए है। सरकार से किला स्थित बिहारीजी मन्दिर के जीर्णोद्धार की जल्दबाजी में मन्दिर की दीवार उतार दी गई। लेकिन इसका फिर से निर्माण कब से शुरू होगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐतिहासिक समय से शहर के आराध्य देव श्रीबांके बिहारी जी का मन्दिर प्राचीन काल से ही लोहागढ किले की चार दीवारी के अन्दर स्थित है। इसकी स्थापना तत्कालीन महाराज जवाहर सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से किले के अन्दर करवाई थी। रियासतकाल में भी सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक व युद्ध की गतिविधियां शुरू करने से पहले बिहारी जी की पूजा अर्चना की जाती थी। राज्य सरकार ने मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड 30 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के भरतपुर आगमन पर शिलान्यास व भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होना तय था। इसके चलते विभाग ने आनन फानन में मन्दिर परिसर की दीवार तोड दी लेकिन शिलान्यास न होने से निर्माण कार्य अटका पडा है।
विगत वर्षों में खुफिया एंजेंसियाें की जांच में खुलासा हुआ है कि प्राचीन बिहारी मन्दिर आतंकियों के निशाने पर है। फिर भी राज्य सरकार व विभाग मन्दिर की सुरक्षा को लेकर मूक दर्शक बना हुआ है। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड की तैनाती मन्दिर परिसर में होना आवश्यक है। इसके लिए विभाग की ओर से मन्दिर पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात है। जो रात में भी रूकता है। एक सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी व दीवार टूटी होने के कारण मन्दिर की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। इस बारे में जब हमारे संवाददाता राजेन्द्र शर्मा जती ने देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के.के. खण्डेलवाल से बात की तो उन्होने बताया कि प्रत्येक मन्दिर में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव उदयपुर मुख्यालय को भेज दिया गया है। कैमरों का कन्ट्रोल रूम भी मन्दिरों में ही बनाया जायेगा। मन्दिर में सीसीटीवी का कार्य निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही होगा। वहीं निर्माण कार्य का काम भी आरएसआरडीसी विभाग को दे दिया है। वहीं इस बारे में जब आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएस मीणा से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमार क्लाइन्ट देवस्थान विभाग है। शिलान्यास व भुमि पूजन ना होने के कारण निर्माण कार्य रूका हुआ है। इसके लिए हमने देवस्थान विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। यदि शिलान्यास आदि का कोई कार्यक्रम हो तोबताए या फिर निर्माण कार्य शुरू करने की स्वीकृति दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement