Mandla Five People Died And 23 Injured In Tractor Trolley Accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:52 am
Location
Advertisement

MP : शादी से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 5:47 PM (IST)
MP : शादी से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना में 18 घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मवई थाने के प्रभारी एस.एल. मरकाम ने मंगलवार को बताया, "सोमवार रात को सोडा गांव के लोग वैवाहिक समारोह के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।"

मरकाम के अनुसार, यह हादसा लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाए जाने के कारण हुआ है। चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement