Man who through the shoe at cm will be cndidate against him now-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:03 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री बादल पर जूता फेंकने वाला उनके खिलाफ प्रत्याशी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 5:34 PM (IST)
मुख्यमंत्री बादल पर जूता फेंकने वाला उनके खिलाफ प्रत्याशी
मुक्तसर। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने वालेे गुरबचन सिंह को गर्मख्यालियों ने पंजाब विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ मैदान में उतारने की घोषणा की है। आरोपी को गुरुवार को मलोट की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पेशी के लिए जैसे ही पुलिस कर्मचारी गुरबचन सिंह को लेकर अदालत से बाहर आए तो अदालत प्रांगण में ही शिरोमणि अकाली दल युनाइटेड दल व शिरोमणि अकाली दल मान ग्रुप के वर्करों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए गए।

अदालत में पहुंचे गर्मख्यालियों ने गुरबचन सिंह को लंबी से मुख्यमंत्री बादल के खिलाफ अपना प्रत्याशी घोषित कर उसे चुनाव लड़ाने की भी घोषणा भी की। उधर गुरबचन सिंह के भाई कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें कार्रवाई का कोई गुस्सा नहीं है। यह सबकुछ वाहेगुरु ने करवाया है।

[@ नई व पुरानी एक लाख की करेंसी से ठगी का था प्रयास, जानिए कैसे,,,,]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement