man commit suicide in karnal jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 6:59 PM (IST)
जेल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
करनाल। जिला जेल में मंगलवार सुबह एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रोहित पानीपत की नलवा कालोनी का निवासी है। वह दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोहित ने करीब तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। रोहित की पत्नी ने बीते 21 सितम्बर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लडक़ी पक्ष के लोगों ने रोहित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवा था। जिसके बाद रोहित को 23 सितम्बर को ही जेल भेज दिया था। मंगलवार सुबह रोहित ने जेल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक रोहित के परिजनों के बयान के आधार पर मृतक की सास, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement