Man arrested for raping Taiwanese woman in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:07 am
Location
Advertisement

गुरुग्राम में ताइवान की महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 जुलाई 2022 08:25 AM (IST)
गुरुग्राम में ताइवान की महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
गुरुग्राम । गुरुग्राम में एक 53 वर्षीय ताइवानी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान रविंदर विश्वकर्मा (29) के रूप में हुई है, जो एक निजी क्लिनिक में काम करता है। पुलिस के मुताबिक दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी।

पुलिस ने कहा कि एक एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला 2017 से सेक्टर 52 में एक पे-गेस्ट फैसिलिटी में रह रही थी, जबकि आरोपी पास में ही रहता था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी में विश्वकर्मा से मिली थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में बात करना शुरू कर दिया। एक दिन, शख्स ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में विश्वकर्मा ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका यौन शोषण किया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।"

सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement