mamta attack on nitish kumar on noteban issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ममता ने इशारों में नीतीश पर साधा निशाना, कहा-केंद्र का साथ देने वाला गद्दार

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:17 AM (IST)
ममता ने इशारों में नीतीश पर साधा निशाना, कहा-केंद्र का साथ देने वाला गद्दार
पटना। नोटबंदी के मुद्दे पर बुधवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। ममता ने साफ साफ कह दिया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर जो भी केंद्र सरकार का साथ देगा वह गद्दार है और जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का खुलकर समर्थन किया है। इससे पहले ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार वालों से मुलाकात की और अपने धरना प्रदर्शन में उनसे समर्थन मांगा। लालू ने भी ममता का साथ देते हुए अपनी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी रघुवंश प्रसाद सिंह और रामचंद्र पूर्वे को ममता के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भेजा । बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement