Mamata Banerjee mega Opposition rally in Kolkata-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:44 pm
Location
Advertisement

मोदी सरकार के खिलाफ 20 दलों की हुंकार, यहां पढ़ें किसने क्या-क्या कहा

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 9:32 PM (IST)
मोदी सरकार के खिलाफ 20 दलों की हुंकार, यहां पढ़ें किसने क्या-क्या कहा
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए आज कोलकाता में एक महारैली का आयोजन किया। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता दिया है। माना जा रहा है कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी के खिलाफ होने वाली इस रैली में 20 के दलों के नेता शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, राकांपा प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शरद यादव, जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, अरुणांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंंत्री गेगांग अपांग शुक्रवार को ही कोलकाता पहुंच गए हैं। आगे पढ़ें किस-किसने क्या कहा...........

मोदी और शाह की जोड़ी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया : अरविन्द केजरीवाल
यूनाइटेड इंडिया रैली में बोले दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल, कहा- यह भारत की राजनीति में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। मोदी और शाह की जोड़ी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया, देश का कबाड़ा कर दिया। देश का युवा परेशान है कि उसके पास नौकरी नहीं है। मोदी जी की नोटबंदी ने देश की सवा करोड़ नौकरियां खा ली है। किसानों की फसले बर्बाद होती हैं तो मोदी जी और शाह उन्हें इंश्योरेंस कंपनियों के हवाले कर देते हैं और ये कंपनियां मोदी जी के दोस्तों की हैं।


मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को फॉलो करते हैं जो महिलाओं को गाली देते हैं। अगर मोदी और शाह दोबारा 2019 में वापस आ गए तो देश को बर्बाद कर देंगे। हमें इन लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।

जो काम 70 सालों में पाकिस्तान नहीं कर पाया वह 5 सालों में मोदी और शाह की जोड़ी ने कर दिया। अगर मोदी और शाह दोबारा लौट आए तो वे संविधान खत्म कर देंगे, चुनाव खत्म कर देंगे, लोकशाही खत्म कर देंगे, तानाशाही ले आएंगे। जिसके मन में भारत के लिए जरा सा भी प्रेम है वह तय कर ले कि इस जोड़ी को दोबारा नहीं आने देंगे। मोदी और अमित शाह जाने वाले हैं, देश के अच्छे दिन आने वाले हैं।

आगे पढ़ें ... SP- BSP गठबंधन से देश में खुशी की लहर : अखिलेश यादव

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement