Mamata allows cinema halls, plays to reopen from Oct 1 in Bengal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

पश्चिम बंगाल: एक अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर लेकिन...

khaskhabar.com : रविवार, 27 सितम्बर 2020 10:18 AM (IST)
पश्चिम बंगाल: एक अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर लेकिन...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागी शाामिल नहीं हो सकते। ममता बनर्जी ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि, सामान्य स्थिति में लौटने के लिए जात्रा, नाटक, मैजिक शो, सिनेमा हॉल, संगीत नृत्य-गायन एक अक्टूबर से 50 प्रतिभागियों के साथ शुरू करने की इजाजत दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शतोर्ं के साथ दी जाएगी।

बता दें कि राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement