Mali Samaj Jharna Mahadev Committee planted trees along with Sawan Mahotsav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माली समाज झरणा महादेव कमेटी ने सावन महोत्सव के साथ किया पौधारोपण

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 अगस्त 2025 6:42 PM (IST)
माली समाज झरणा महादेव कमेटी ने सावन महोत्सव के साथ किया पौधारोपण
भीलवाड़ा। माली समाज आम चोखला कमेटी झरना महादेव द्वारा माण्डल तहसील अंतर्गत स्थित झरणेश्वर महादेव स्थल पर माली समाज के औंकारेश्वर मंदिर पर सावन महोत्सव मनाया गया। माली समाज आम चोखला झरणा महादेव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंसीलाल माली ने बताया कि झरना महादेव स्थित माली समाज के शिव मंदिर पर विशेष सजावट के साथ ही भोलेनाथ के शिवलिंग को फूलों से विशेष सिंगार किया गया। तत्पश्चात समाज कमेटी के मेंबरों ने उनका महा अभिषेक के साथ समाज की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उपस्थित श्रोताओ ने जय जय भोलेनाथ के नारों से पांडाल को गुंजयमान कर दिया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण में छायादार व फल वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने हर समाज व व्यक्ति का दायित्व है कि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करें। जबकि माली समाज एक किसान वर्ग होने के नाते उनका दायित्व ओर बढ़ जाता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, मांडल तहसील अध्यक्ष, बंसीलाल माली, लक्ष्मीलाल, गोपाल लाल, प्रभुलाल कच्छावा (केरिया), मीठुलाल माली, कमेटी के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गहलोत, शांति लाल माली, मूलचंद गढ़वाल, सुखा गढ़वाल, कन्हैयालाल माली, शंकर लाल गोयल, कालू गोयल, लालाराम गोयल, नानूराम गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement