Make sure to complete development projects on time: CM Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:56 pm
Location
Advertisement

विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें: सीएम

khaskhabar.com : गुरुवार, 10 जनवरी 2019 7:51 PM (IST)
विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें: सीएम
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई विकास कार्यों की घोषणाओं के अंतर्गत वर्ष 2015 से 2017 तक की सभी लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करवाएं तथा जारी विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि जिला वासियों को इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

कैथल जिला के अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में नगराधीश विजेंद्र हुड्डा के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विकास घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा 236 विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। अब तक 73 विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 81 विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है, 17 घोषणाएं फिजिबल नही हैं तथा 65 घोषणाएं लंबित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement