Make such a pragmatic thinking, be the interest of the whole world-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:59 pm
Location
Advertisement

पूरी दुनिया का हित हो, ऐसी व्यावहारिक सोच बनायें - राज्यपाल

khaskhabar.com : रविवार, 20 अक्टूबर 2019 4:17 PM (IST)
पूरी दुनिया का हित हो, ऐसी व्यावहारिक सोच बनायें  - राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि समाज के सभी वर्ग मिल-जुलकर परिश्रम, संकल्प और समर्पण के साथ देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोगो को अपनी सोच बदलनी होगी। ऐसी व्यावहारिक सोच बनानी होगी, जिससे पूरी दुनिया का हित हो। मिश्र ने कहा कि खेती सभी वर्ग के लोग करते हैं, जिन्हें किसान कहा जाता है और व्यापार में भी सभी वर्ग के लोग हैं, जिन्हें व्यापारी कहा जाता है।

राज्यपाल मिश्र रविवार को यहां रामदास अग्रवाल मार्ग के लोकार्पण और अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल मिश्र ने रिमोट से रामदास अग्रवाल मार्ग का लोकार्पण किया।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग लगाकर सामाजिक संतुलन बनायें और मध्यम व बड़े उद्योग लगाकर क्षेत्रीय असंतुलन को समाप्त किया जा सकता है। राज्यपाल का मानना था कि उद्योगों में युवाओं को आगे लाना होगा और उनके नवाचारों को बढ़ावा देना होगा ताकि देश का विकास हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय रामदास अग्रवाल उनके घनिष्ठ मित्र थे। वे सिद्धांत और संगठन दोनों के प्रति पूर्ण समर्पित रहे। सिद्धांतों के साथ उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। राज्यपाल ने स्व. अग्रवाल को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement