Advertisement
यूडीए की बड़ी कार्रवाई : मनवाखेड़ा क्षेत्र में दो अवैध बहुमंजिला इमारतें सील

इसी प्रकार, राजस्व ग्राम मनवाखेड़ा के आराजी नंबर 2751/2729 में लगभग 4000 वर्गफीट भूमि पर भी बिना स्वीकृति और रूपांतरण के तीन मंजिला होटल एवं रेस्टोरेंट का निर्माण कर राजघराना नाम से व्यवसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।इस पर भी धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया, किंतु निर्माणकर्ता द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर इस बहुमंजिला भवन को भी सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई तहसीलदार (प्राधिकरण) रणजीतसिंह विठू के निर्देशन में की गई। टीम में सूरपालसिंह सोलंकी, भरत हथाया, अभय सिंह चुण्डावत, अभिमन्यु सिंह राणावत, विजय नायक, बाबूलाल तावड़ (भू-अभिलेख निरीक्षक) तथा होमगार्ड जाब्ता शामिल रहे।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना स्वीकृति के किए गए निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


