Maharishi Valmiki statue fragmented in Hathras, probe begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:26 am
Location
Advertisement

महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा खंडित, जांच शुरू

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जनवरी 2018 09:29 AM (IST)
महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा खंडित, जांच शुरू
हाथरस। सिकन्द्राराऊ कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने बने महर्षि वाल्मीकि मंदिर से अराजक तत्वों ने महर्षि की प्रतिमा को उखाड़ कर पास के गड्ढे में डाल दिया। इसकी जानकारी होने पर दलित समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात में अराजक तत्वों ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर से प्रतिमा को उखाड़ कर पास में स्थित गड्ढे में ले जाकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह जब दलित समाज के लोगों को जानकारी हुई, तो समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया। घटनास्थल पर समाज के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

इससे पहले, 31 दिसंबर की रात अराजक तत्वों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया था। प्रशासन ने आनन फानन में प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया था। दंगा चाहने वालों ने एक बार फिर महर्षि की प्रतिमा को खंडित कर दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement