Maharashtra: Top officials conduct security review after threats to Taj Hotels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:17 pm
Location
Advertisement

महाराष्ट्र : ताज होटल्स को धमकी के बाद शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा समीक्षा की

khaskhabar.com : बुधवार, 01 जुलाई 2020 6:05 PM (IST)
महाराष्ट्र : ताज होटल्स को धमकी के बाद शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा समीक्षा की
मुंबई। मुंबई में ताज समूह के दो होटलों को पाकिस्तान से हमले की धमकी मिलने के एक दिन बाद, महाराष्ट्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने मीडियाकर्मियों से कहा, मैंने पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल और मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के साथ सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की और समीक्षा की है।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का दावा करने वाले एक अज्ञात कॉलर ने मंगलवार सुबह कोलाबा के प्रतिष्ठित होटल ताज महल पैलेस और बांद्रा में ताज लैंड्स एंड पर बम हमले की धमकी दी थी।

कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को आतंकी हमले के बमुश्किल 24 घंटे बाद मुंबई के होटलों पर हमले की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे ट्रैक करने के साथ ही गहन जांच शुरू कर दी है।

ताज होटल पर मालिकाना हक रखने वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने कहा कि उन्होंने कॉल आने के बाद अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया था और जांच एजेंसियों को अपना पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मुंबई में जब 10 पाकिस्तानी बंदूकधारियों द्वारा 26 नवंबर, 2008 को आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया गया था, उनमें लक्षित स्थलों में से एक होटल ताज महल पैलेस भी शामिल था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement