Maharashtra: PM narendra modi is addressing public meeting in Satara -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:49 pm
Location
Advertisement

Maharashtra Polls :PM मोदी ने कहा, शिवाजी महाराज ने राष्ट्ररक्षा के लिए एक सशक्त सेना बनाई और हमने भी

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 4:22 PM (IST)
Maharashtra Polls :PM मोदी ने कहा, शिवाजी महाराज ने राष्ट्ररक्षा के लिए एक सशक्त सेना बनाई और हमने भी
सतारा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (narendra modi) ने कहा है कि सातारा संतों की भूमि है, देश और समाज को दिशा देने वाले नेतृत्व की भूमि है। वीर संभाजी, वीर शाहू जी, समर्थ रामदासजी, राम शास्त्री प्रभुणे, श्रीमंत प्रताप सिंह, सावित्रीबाई फुले, क्रांति सिंह नाना पाटील जैसे अतुलनीय सामाजिक और आध्यात्मिक नेतृत्व यहां से निकले है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज ने राष्ट्ररक्षा के लिए एक सशक्त सेना को प्राथमिकता दी। उन्होंने एक सशक्त नौसेना का निर्माण किया था। बीते 5 वर्षों में हमारी सरकार ने भारत की सेना को दुनिया की ताकतवर सेनाओं की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और NCP के दलों के भीतर भी दंगल है और दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दंगल चल रहा है। वो एक-दूसरों को हैसियत दिखाने के लिए बिसात बिछा रहे हैं। ये संस्कार छत्रपति शिवाजी के बिलकुल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement