Maharashtra govt formation Updates: Shiv Sena, Congress, NCP to meet on today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:54 am
Location
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कांग्रेस-NCP के बीच बनी सहमति

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 4:40 PM (IST)
Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कांग्रेस-NCP के बीच बनी सहमति
मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अब रास्ता दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र में लगातार सरकार बनाने को लेकर राजनीति बदलती जा रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा ने सभी मुद्दों पर चर्चा पूरी कर ली है। पूरी एकमतता है। शुक्रवार को मुंबई में, हमारी अन्य गठबंधन दलों के साथ बैठक होगी। इसके बाद दिन में हम शिवसेना के साथ चर्चा करेंगे।





अपडेट...

-एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने यह कहकर शिवसेना खेमे में सनसनी फैला दी है कि दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्‍या में महज 2 का ही तो अंतर है। ऐसे में सरकार में 50-50 का फॉर्मूला तय होना चाहिए। एनसीपी ने सरकार गठन के लिए पहली बार खुलकर अपनी मांग रखी है। NCP ने ढाई-ढाई साल के मुख्‍यमंत्री की मांग उठा दी है।
- सूत्रों ने बताया किया कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सोनिया गांधी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। खबर ये भी है कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे 5 साल के लिए होगा। जबकि एनसीपी और कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री पद मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण डिप्टी सीएम बनेंगे।


-शरद पवार ने आज फिर सस्पेंस बढ़ा दिया है। उ महाराष्ट्र के मसले पर जब शरद पवार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिर कहा कि अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा, अभी इस पर कुछ भी नहीं है।

-महाराष्ट्र के मसले पर कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र इन्चार्ज मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक चव्हाण, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य स्थानीय नेता शामिल हैं। यहां अभी कांग्रेस नेता बैठक कर रहे हैं, इसके बाद दोपहर में NCP के साथ एक और बैठक होगी।

- शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज कहा कि शिवेसना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बना रहे हैं। एक-दो दिन में अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का बनेगा। साथ ही कहा कि सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे संभालेंगे। राउत ने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से पहले पूरी हो जाएगी।

शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच लगातार बैठकों का दौर चला, इसके बाद NCP सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कांग्रेस शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए मान गई है। हालांकि, पार्टियों के बीच अभी भी मंत्रालय, स्पीकर पद और अन्य बातों पर मुहर लगनी बाकी है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement