Maharashtra farmers protest LIVE Updates: Thousands begin march from Thane to Mumbai; demand loan waiver, drought compensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:34 pm
Location
Advertisement

मुंबई : फडणवीस सरकार के खिलाफ आज 20,000 किेसान का प्रदर्शन

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 नवम्बर 2018 1:28 PM (IST)
मुंबई : फडणवीस सरकार के खिलाफ आज 20,000 किेसान का प्रदर्शन
मुंबई। किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर के नीचे हजारों की संख्या में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुंबई के पास ठाणे पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार के खिलाफ आज मुंबई के आजाद मैदान में इक्कठा होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसान लोक संघर्ष मोर्चे के बैनर तले प्रदर्शन दो दिन तक चलेगा, किसानों का प्रदर्शन मुलुंड से शुरू हो गया है और दोपहर में आजाद मैदान पर खत्म होगा। किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो यह आंदोलन और लंबा खिंच सकता है।

किसानों की मांग है कि आदिवासियों की जमीन के मसले को सुलझाया जाए। साथ ही लोड शेडिंग की समस्या, वनाधिकार कानून, सूखे से राहत, न्यूनतन समर्थन मूल्य, स्वामीनाथ रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए। वहीं मोर्चे के लिए मुंबई आए किसानों की तबीयत भी बिगड़ रही है लेकिन सरकार के ओर से कोई मदद नहीं मिली रही है। इस बीच कई संस्था और संगठन किसानों की मदद के लिए आगे आए है। इसी साल मार्च में महाराष्ट्र में 30 हजार किसान 180 किलोमीटर लंबी यात्रा तय करके अपनी मांगों के साथ मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement