maharashtra exit polls result 2019 bjp shiv sena congress ncp aimim maharashtra vidhan sabha 2019 survey in hindi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:19 pm
Location
Advertisement

Exit Poll Results : महाराष्ट्र में फिर एक बार फडणवीस सरकार, जानिए हरियाणा में BJP का हाल

khaskhabar.com : सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 8:32 PM (IST)
Exit Poll Results : महाराष्ट्र में फिर एक बार फडणवीस सरकार, जानिए हरियाणा में BJP का हाल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग समाप्त हो गई है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर फिलहाल मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 54.5 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार सहित कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग समाप्त होने के बाद दोनो राज्यों में जनता अपना जनादेश किसे देने जा रही है, इसका लोगों में बेसब्री से इंतजार है। महाराष्ट्र में फिर एक बार फडणवीस सरकार बन सकती है। अलग-अलग एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा- शिवसेना गठबंधन को बढत मिलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में छह एग्जिट पोल का औसत बताता है कि वहां 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 213 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 61 और अन्य को 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।

वहीं हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। हरियाणा में चार एग्जिट पोल के औसत के अनुसार वहां की 90 सीटों में से भाजपा को 63 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां कांग्रेस को सिर्फ 16 और अन्य को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में भाजपा के वोट प्रतिशत में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। भाजपा को 46.2%, कांग्रेस को 22.85%, जेजेपी को 9% और अन्य को 22% वोट मिल सकता है।

बता दे, हाल के वर्षों में एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों पर एग्जिट पोल्स में यह देखना होगा कि कौनसी पार्टी को बहुमत मिलेगा। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा के बीच लड़ाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement