Maharashtra: CBI arrest key suspect in Narendra Dabholkar murder case -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:37 pm
Location
Advertisement

महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता, दाभोलकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 19 अगस्त 2018 12:47 PM (IST)
महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता, दाभोलकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मंबई। महाराष्ट्र एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के पांच साल पूरे होने से ठीक दो दिन पहले जांच एजेंसियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि इन लोगों ने दाभोलकर की हत्या किए जाने की बात का खुलासा किया है।

हालांकि सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘दाभोलकर हत्याकांड में सीबीआई ने औरंगाबाद से सचिन प्रकाश दुंधरी को गिरफ्तार कर लिया। संदेह है कि वो दाभोलकर पर गोली चलाने वाले लोगों में से एक है। फिलहाल जांच एंजेसियों की जांच चल रही है।’ जांच एजेंसियों ने जिस दूसरे शख्स को गिरफ्तार किया है, उसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इस गिरफ्तारी से पहले महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वैभव राउत, शरद कलास्कर और सुधना गोंडलेकर को गिरफ़्तार करके महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के हमले की योजना को बेनक़ाब करने का दावा किया था।

एटीएस के मुताबिक इन तीनों से पूछताछ के दौरान ही एक संदिग्ध ने दाभोलकर की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद एटीएस ने ये जानकारी दाभोलकर हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम को सौंपी। इसके बाद सीबीआई ने सचिन प्रकाश दुंधरी और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है।

दाभोलकर की अगस्त 2013 को की थी गोली मारकर हत्या...
गौरतलब है कि अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच मुंबई हाईकोर्ट ने मई, 2014 में सीबीआई को सौंपी। सीबीआई ने सितंबर, 2016 को पनवेल में हिंदू जनजागृति समिति आश्रम से वीरेंद्र तावड़े को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने ये बताया था कि सनातन संस्था के कार्यकर्ता सारंग अकोलकर और विनय पवार ने दाभोलकर को गोली मारी। ये दोनों अभी तक फरार हैं। सीबीआई की ओर से ये भी कहा गया था कि सांरग और विनय ने वीरेंद्र तावड़े की बाइक इस्तेमाल की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement