Maharana Pratap Jayanti will be remembered in Ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रताप जयंती पर अजमेर में होगी देशभक्ति और वीरता की धूम

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 7:43 PM (IST)
प्रताप जयंती पर अजमेर में होगी देशभक्ति और वीरता की धूम
अजमेर। महाराणा प्रताप जयंती को यादगार बनाने के लिये अजमेर विकास प्राधिकरण तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 27, 28 व 29 मई को होने वाले इस आयोजन में देशभक्ति और वीरता की धूम रहेगी। एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेडा ने मीडिया को बताया कि 26 मई को महाराणा प्रताप स्मारक पर गोष्टी का आयोजन होगा। अध्यक्षता विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह करेंगे। 27 मई को वीर रस से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमे केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी व सांसद भूपेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही समारोह के आखिरी दिन भव्य चेतक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली महाराणा प्रताप महाविद्यालय से रवाना होकर महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचेगी, जहां शाम को कवि सम्मलेन होगा। इन सभी कार्यक्रमों में मंत्री वासुदेव देवनानी, बालविकास मंत्री अनीता भदेल सहित अन्य जन्प्रतिनिनिधि मोजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement