Maharajganj: 11 Lekhpal suspended in UP, Notice of service termination for 106 trainee Lekhpal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:27 am
Location
Advertisement

चेतावनी के बाद भी धरना, 11 लेखपाल निलंबित, 106 प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 10:05 AM (IST)
चेतावनी के बाद भी धरना, 11 लेखपाल निलंबित, 106 प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस
महराजगंज| शासन की चेतावनी के बाद भी धरना देने वाले जिले के 11 लेखपालों को जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है जबकि 106 प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रशासन के इस सख्त फैसले से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। निलंबित होने वालों में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सभी पदाधिकारी भी शामिल हैं। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से लेखपालों को समझ नहीं आ रहा है कि वे इस सख्त फैसले के खिलाफ कैसे लड़ें?

गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ से जुड़े लेखपाल तीन जुलाई से धरना दे रहे थे। एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपालों को चेतावनी दी थी कि वह काम पर लौट जाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लेखपालों ने इस चुनौती को स्वीकार कर धरना और तेज कर दिया। सात जुलाई से जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय धरना देना शुरू कर दिया।

उधर शासन ने जिला प्रशासन से धरने में शामिल लेखपालों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने जिला प्रशासन को धरना देने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों ने 11 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में सभी लेखपाल संघ के पदाधिकारी शामिल हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement