Mahalakshmi devotees -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भक्तो ने किये महालक्ष्मी जी के दर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 09:54 AM (IST)
भक्तो ने किये महालक्ष्मी जी के दर्शन
उदयपुर। दिपावली के पर्व पर भटीयानी चोहट्टा स्थित महालक्ष्मी मन्दिर मे लाखों भक्तों ने मां लक्ष्मी के दर्शन किये। दिपावली पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी के दर्शन रविवार सुबह 4 बजे से सोमवार सुबह तक लगातार चलते रहे। श्रीमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर बोहरा ने बताया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव पर रोजाना लाखों भक्त मां लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए आते है और दिवाली के दिन खास तौर से सुबह से अगले दिन तक यहां दर्शन सभी के लिए खुले रहते है। उन्होने बताया कि इस दौरान तीन बार माता का विशेष श्रृंगार करवाया जाता है और दिपावली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव मे 12 बोरी शक्कर का प्रसाद बनाकर मां लक्ष्मी को धराया जायेगा, अन्नकूट के दर्शन सोमवार शाम 5 बजे से रात की 11 बजे तक चलेगे। बोहरा ने बताया की दिवाली के दिन व्यापारी वर्ग खास तोर से रात को 11 से 2 बजे तक सिंह लग्न में दर्शनों का लाभ लेते है व्यापारियों का मानना है की इस लग्न में माँ लक्ष्मी के दर्शन करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है। यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement