Mahadeva Katara Gutmeshwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कटारा ने किए गौतमेश्वर महादेव के दर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 7:15 PM (IST)
कटारा ने किए गौतमेश्वर महादेव के दर्शन
प्रतापगढ़। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिले में आयोजित होने वाले विविध कार्यों में भाग लेने के लिए जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा ने जिला मुख्यालय पहुंचने से पूर्व अरनोद पंचायत समिति के प्राचीनतम गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सर्वतोमुखी खुशहाली की कामना की। सोमवार अपराह्न राज्यमंत्री कटारा गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी वरसिंग गरासिया, राज्यमंत्री के निजी सहायक मनमोहन यादव व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके उपरांत राज्यमंत्री कटारा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement