Advertisement
माफिया व भ्रष्टाचार ने प्रदेश को कलंकित किया: भाजपा विधायक
ऊना। राज्य भाजपा अध्यक्ष व सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि उद्योगमंत्री ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के केसों की फीस का प्रबंध कर रहे हैं। ऐसी शंका उद्योगों से हो रही उगाही से हो रहा है। इसका प्रमाण चंडीगढ़ में सीबीआई द्वारा पकड़े गए उद्योग विभाग के अधिकारी की बात से हो रहा है। सत्ती सदर भाजपा द्वारा आयोजित रोष रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भ्रष्टाचार व माफिया को संरक्षण देकर हिमाचल के नाम को कलंकित किया है। सीएम को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। रैली के बाद सत्ती के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ऊना सदर की चार्जशीट भेजी, जिसमें खनन, भू व नशा माफिया सहित अन्य विभागों की कमियों को लेकर अनेक आरोप लगाए गए हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की अव्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं के चलते रोगियों व उनके तामीरदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। बावजूद इसके व्यवस्थाओं को ठीक करने की और कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जो कि शर्मनाक है। भाजपा शुरू से ही इस सरकार पर माफिया व भ्रष्टाचार के संरक्षण देने का आरोप लगा रही है, जो अब सिद्ध हो रहे हैं। इसके अलावा चार्जशीट में शिक्षा विभाग, नगर पंचायतों, खेल विभाग व अन्य विभागों में रिक्त पड़े कर्मचारियों के पदों का मामला उठाया गया है। सत्ती ने कहा कि जिला ऊना में 14 के करीब टोल टैक्स बैरियर लगाए गए हैं। जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यात्री कारों के लिए लगने वाली पर्ची 30 से बढ़ाकर 40 पर कर दिया है साथ ही अन्य दरें बढ़ाई गई हैं, जो की लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में वासियों को इन बेली रोड पर टोल टैक्स से छूट मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडलाअध्यक्ष रमेश भडौलिया, यशपाल राणा, विजय चौधरी, पंकज सहोड, अनुराधा ऐरी, उर्मिला, पुष्पा देवी, निधि राणा, समता देवी, अमरीक सिंह, हरदयाल सिंह, विनय शर्मा, बलविंदर गोल्डी, सागर दत्त भारद्वाज, मनोज बसोली, खामोश जैतिक, अजय चौधरी, राहुल शर्मा, गणेश राणा, टीटू नागपाल, साहिल सेखड़ी, धीरज, आकाश उर्फ काशा, सौरभ लुंबा, मुनीश लुंबा, साहिल दत्ता, वरुण शर्मा, सुखविंदर सिंह, विकास शर्मा, जसविंदर मोनू, शिवम, अनिल नकई, हरविंदर लक्की सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ऊना
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement