Madhya Pradesh increased morale in Modi -2.0 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:08 pm
Location
Advertisement

मोदी-2.0 में मध्य प्रदेश का बढ़ा रुतबा

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 जून 2019 1:54 PM (IST)
मोदी-2.0 में मध्य प्रदेश का बढ़ा रुतबा
राज्य में प्रदेश की सरकार को गिराने के भाजपा की ओर से कई नेताओं के बयान आते रहे हैं। राज्य की विधानसभा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है। 230 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 114 विधायक, भाजपा के 108 विधायक, बसपा दो, सपा एक और चार निर्दलीय हैं। एक सीट अभी हाल ही में खाली हुई है, क्योंकि झाबुआ से भाजपा विधायक जी. एस. डामोर लोकसभा के चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। भाजपा आने वाले दिनों में राज्य सरकार को अस्थिर करने का अभियान चला सकती है और उसके लिए राज्य के नेताओं का मजबूत होना जरूरी है। इसी के तहत केंद्र की सरकार और संगठन में स्थानीय नेताओं को महत्व मिल रहा है।
(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement