Madhya Pradesh chief minister kamal nath will not change his ministers, but... Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

MP में हांफते मंत्रियों को राहत कितने दिन! फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 जून 2019 7:47 PM (IST)
MP में हांफते मंत्रियों को राहत कितने दिन! फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं
मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर भी कयासबाजी जोरों पर थी, मगर कमलनाथ ने यह कह कर कयासों पर पानी डाल दिया कि राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार पर उनकी कोई चर्चा ही नहीं हुई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होना तय है। यह कुछ दिन भले टल गया है। मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड का अध्ययन किया जा रहा है, उनकी कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है।

उसके बाद किसे मंत्रिमंडल में रखा जाए और किसे बाहर किया जाए, इसका फैसला स्वयं कमलनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका विशेषाधिकार है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि कमलनाथ सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है, क्योंकि बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक जल्दबाजी में सरकार से समर्थन वापस नहीं लेंगे और कांग्रेस के भीतर ऐसा कोई विधायक नहीं है, जो बगावत के स्वर उठाए।

हां, खतरा तभी हो सकता है जब कोई बड़ा नेता विद्रोह की अगुवाई करे, जिसके आसार कम हैं। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 114, भाजपा के 108 विधायक हैं। इसके अलावा दो बसपा, एक सपा और चार निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस को बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। एक निर्दलीय मंत्री है, जबकि तीन मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अन्य समर्थन करने वाले विधायक भी कतार में हैं।

(IANS)

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement