Advertisement
MP में हांफते मंत्रियों को राहत कितने दिन! फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं

मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की चर्चा ने कई मंत्रियों की नींद उड़ा दी है।
सिंधिया गुट से नाता रखने वाले मंत्री तो इतना परेशान हैं कि उन्होंने
रविवार को रात्रि भोज के जरिए पार्टी पर दवाब बनाने का दांव चल दिया। यह
बात अलग है कि इस भोज में हिस्सा लेने वाले राजस्व मंत्री गोविंद सिंह
राजपूत का कहना है, उस दिन भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच था और सभी ने एक
साथ मैच देखा। एक साथ बैठते हैं तो उसमें बुरा क्या है।
सिंधिया और कमलनाथ को विश्वास है कि हम सब मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ खड़े हैं। बैठक का यह तो मतलब नहीं है कि अलग से कोई योजना बन रही है। एक तरफ जहां सिंधिया गुट के मंत्रियों का भोज हुआ, वहीं दूसरी तरफ राज्य के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने छह मंत्रियों को हटाए जाने की सोमवार को पुष्टि की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कई लोगों को एकोमोडेट किया जाना है, इसलिए पांच-छह मंत्रियों को हटाया जा सकता है। उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features