Advertisement
मध्य प्रदेश : खरगोन में बस पलटी, चार यात्रियों की मौत

हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है। वे सभी बस के नीचे दब गए थे। घायलों को बस से बाहर निकालने में आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने भी काफी मदद की। हादसे में घायल 20 से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सेगांव के अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया है।
बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अलावा आसपास के निवासी घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के राहत बचाव कार्य में आम लोगों ने भी मदद की।
बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यात्री बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


