Madhya Pradesh: 6 people killed, 19 injured after a bus fell into a river in Raisen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:46 am
Location
Advertisement

Madhya Pradesh: यात्री बस रीछन नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, 19 घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 अक्टूबर 2019 08:34 AM (IST)
Madhya Pradesh: यात्री बस रीछन नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, 19 घायल
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में एक बड़ा हादसा घटित हो गया है। एक यात्री बस बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रीछन नदी ( Raisen river ) में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह बस इंदौर से छतरपुर के लिए जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। रीछन नदी पर बने पुल पर एक गड्ढे में फंसने के बाद चालक का बस से नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद बस सीधे नदी में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल 6 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। 19 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement